Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए आज स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पेण्ड्री (नवागढ़) में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि लगभग 7 लाख रूपये की लागत से बनने वाली इस सीसी रोड से खासकर बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण व शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। भूमिपूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ के सदस्य सीमा श्रीकांत, नगर पंचायत नवागढ़ के पूर्व अध्यक्ष भूनेश्वर केशरवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश राम साहू, सरपंच फूलेश पटेल, कुंती भरत सिंह, परदेशीराम कर्ष, नाथूराम कुर्रे, गंगाराम पटेल, फूलचंद पटेल, परमेश्वर साहू, जागेश महंत, भूषण साहू, तारू साहू, राजेश पटेल, हेमंत पटेल, नंदनी पटेल, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण की सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ाया मतदाता मित्रों का उत्साह, मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!