Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ की दो युवतियों से पड़ोसी राज्य में बलात्कार, बीते पांच महीनों से जिस्म नोच रहे थे दरिंदे

जगदलपुर,17 दिसंबर। बस्तर में आदिवासी युवतियों को मजदूरी दिलाने के नाम पर दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। बीते 23 अगस्त को बस्तर जिले की रहने वाली दो युवतियों को दंतेवाड़ा के मजदूर ठेकेदार के साथ आंध्र प्रदेश पहुंची थी। यहां सिर्फ दो दिनों के काम के बाद दोनों युवतियों का दैहिक शोषण किया गया।

युवतियों के मोबाइल जब्त कर मारपीट भी की

बताया जा रहा है कि बीते पांच महीनों से लगातार इन युवतियों के साथ अनाचार होता रहा था। इस दौरान आंध्र प्रदेश के ठेकेदारों ने न केवल युवतियों के मोबाइल जब्त कर लिए बल्कि उनके साथ मारपीट भी की और कई बार गोलियां भी खिलाई।

See also  Criminals Parade Raigarh : सुधर जाओ वरना घर से न निकलना: रायगढ़ पुलिस की बदमाशों को दो टूक, एसएसपी ने 100 अपराधियों को व्यक्तिगत तौर पर चेताया

जैसे-तैसे इन्होंने इस बात की जानकारी परिजनों तक पहुंचाई, जहां से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दंन्ति पोयम ने मौके पर पहुंचकर इन युवतियों को छुड़वाया और किसी तरह घर वापस लेकर लौटे। आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!