Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधानसभा में विधायक कश्यप ने चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही का मामला उठाया

जांजगीर-चांपा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने जिला जांजगीर-चांपा में चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही का मामला उठाया। उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से पूछा कि वर्ष 2018 से 2025 तक जिला जांजगीर-चांपा में कितने चिटफंड कंपनियों के ऊपर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया? किन-किन कंपनियों पर कार्यवाही हुई तथा किन पर कार्यवाही लंबित है? जिला जांजगीर-चांपा के कितने निवेशकों की राशि वापस मिली तथा कितने शेष हैं? चिटफंड कंपनियों की तर्ज पर वर्तमान में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर जांजगीर-चांपा जिले में कितनी राशि के ठगी के कितने मामले सामने आये हैं? ठगी करने वालों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई अथवा की जा रही है? चिटफंड/शेयर मार्केट/पोंजी स्कीम में निवेश को रोकने तथा जन जागरूकता के लिए जिला पुलिस विभाग जांजगीर-चांपा के द्वारा कब-कब एवं क्या-क्या कार्यवाही की गई है? उक्त अतारांकित प्रश्न के जवाब में बताया गया कि प्रश्नावधि में जिला जांजगीर-चांपा में 06 अनियमित वित्तीय (चिटफंड) कंपनियों के विरूद्ध छः प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। जिला जांजगीर-चांपा के 829 निवेशकों को कुल 51 लाख 38 हजार 150 रूपये वापस मिली है तथा 17 हजार 715 निवेशकों को राशि वितरित किया जाना शेष है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर जांजगीर-चांपा जिले में 08 करोड़ 49 हजार 951 रूपये की ठगी के कुल 07 मामले सामने आये हैं, जिनमे अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन प्रकरणों में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा शेष 05 आरोपियों की पतासाजी जारी है। चिटफंड, शेयर मार्केट, चेन मार्केटिंग, पोंजी स्कीम से बचाव हेतु जांजगीर पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों व कंपनियों के संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही है जिससे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा सायबर वित्तीय अपराध में संलिप्त फर्जी सिम कार्ड विक्रेता (पीओएस) और म्यूल अकाउंट पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। जन जागरूकता के लिए ऐसे प्रकरणों का प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार मेसेज भेजकर जनता को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों से बचने के लिए ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों एवं मड़ई मेला में चलित थाना आयोजित कर पांपलेट, बैनर, पोस्टर, वाल पेंटिंग इत्यादि माध्यमों से निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि जिला जांजगीर-चांपा में अब तक 55 ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर 20 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है।

See also  AR रहमान अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद इमरजेंसी में कराया गया एडमिट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!