इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के लिए दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को गेंदा महोत्सव लैलूंगा रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 150 सबरिया समुदाय के लोगों को शामिल कराएंगे जिनको गेंदा खेती करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत जिले में आकर अपना गेंदा खेती कर आत्म निर्भर बनेंगे।
पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।