Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jashpur News: जशपुर पुलिस की भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी ‘पॉवर ऑफ अटर्नी’ बनवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

जशपुर: संपत्ति जालसाजी के एक बड़े मामले में, जशपुर पुलिस ने दस्तावेजों में कूटरचना कर मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन की फर्जी ‘पॉवर ऑफ अटर्नी’ (Power of Attorney) बनवाने वाले दो भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जालसाजी के माध्यम से मृत व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या था मामला?
मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी महेश राम, निवासी गम्हरिया, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में शिकायत की और माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुनकुरी न्यायालय में परिवाद दायर किया।

See also  मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने ली राजीव युवा मितान क्लब, रीपा एवं गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक...

महेश राम ने बताया कि उनके पिता स्व. सोमरा राम की मृत्यु वर्ष 2014 में ही हो गई थी। इसके बावजूद, भू-माफियाओं ने मिलकर उनके मृत पिता के नाम पर स्थित कृषि भूमि की ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की द्वितीय प्रति फर्जी तरीके से बनवा ली। इसके बाद, वर्ष 2023 में, उन्होंने जाली दस्तावेज तैयार कर मृत पिता की ओर से जमीन की बिक्री हेतु पॉवर ऑफ अटर्नी उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी से बनवा ली थी।

फर्जी आधार कार्ड और ‘डबल रोल’ का खेल
माननीय न्यायालय के आदेश पर, थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 23.09.2025 को भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Advertisment

पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी आनंद खलखो, जितेन्द्र कुमार शर्मा, रामलाल ने अघनू राम के साथ मिलकर यह साजिश रची। भू-माफियाओं ने पहले उप पंजीयक कार्यालय जशपुर में प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

See also  Raipur News : रायपुर में बंगले को लेकर बखेड़ा : सांसद ने SSP ऑफिस के लिए आवंटित बंगले पर किया ‘कब्जा’

इसके बाद, 03.11.2023 को उन्होंने मृतक सोमरा राम के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इस कार्ड में नाम तो सोमरा राम का था, लेकिन फोटो आरोपी अघनू राम का लगा हुआ था।

उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में, आरोपी अघनू राम ही सोमरा राम बनकर पेश हुआ। उसने सोमरा राम के नाम से फर्जी दस्तखत कर जमीन खरीदी-बिक्री की पॉवर ऑफ अटर्नी आरोपी आनंद खलखो के नाम कर दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों जितेंद्र कुमार शर्मा और अघनू राम ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रुपयों के लालच में आकर इस जालसाजी में आनंद खलखो और रामलाल का साथ दिया।

See also  खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजेनस नेशनल गेम्स के लिए चयन ट्रायल किया गया आयोजित... चयन ट्रायल में 122 पुरूष तथा 120 महिला खिलाड़ी हुए चयनित...

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो भू-माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया:

जितेंद्र कुमार शर्मा (34 वर्ष), निवासी दरबारीटोली, जशपुर

अघनु राम (58 वर्ष), निवासी टंगरा टोली, जशपुर

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में मुख्य साज़िशकर्ता आनंद खलखो और रामलाल अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार पतासाजी कर रही हैं। इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!