Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News: सोना, चांदी लूटा फिर व्यापारी को मारी गोली, बाइक का एक्सीडेंट हुआ तो छोड़कर भाग गए लुटेरे, बाइक और हथियार बरामद

मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के जनकपुर थाना अंतर्गत माड़ीसरई इलाके में सनसनीखेज लूटपाट की वारदात सामने आई है. हरचौका साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे दो सराफा व्यापारियों को अज्ञात लुटेरों ने रास्ते में घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की. विरोध करने पर एक व्यापारी को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक ग्रामीण भी घटना में घायल हुआ है. घायल व्यापारी और ग्रामीण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है. उसके कंधे पर गोली लगी है. घटना के बाद से पुलिस पूरी रात अलर्ट मोड में रही.

See also  Accident News: तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल…

जनकपुर पुलिस की टीम ने एसपी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में पूरे इलाके में लुटेरों की तलाश की. खुद एसपी मौके पर मौजूद रहे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. हालांकि, लुटेरे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

लुटेरे दो बाइकों में सवार होकर आए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद जब वे भाग रहे थे, तभी उनमें से दो लुटेरों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घबराकर उन्होंने बाइक और कट्टा (स्थानीय देसी पिस्टल) मौके पर ही छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और हथियार बरामद कर लिए हैं.

व्यापारियों से सोना, चांदी, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की...

पुलिस ने लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है. जनकपुर पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!