Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आ रहा है Nothing Phone 3: दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ 1 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें फोन के बारे में सबकुछ

Nothing Phone 3: Nothing ब्रांड के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने आखिरकार Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन 1 जुलाई 2025 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर ली है, और डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक सबकुछ नया होने वाला है.

फ्लैगशिप चिप और दमदार परफॉर्मेंस

अब तक Nothing मिड-रेंज फोन के लिए जाना जाता था, लेकिन Phone 3 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अफवाहों की मानें तो इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि इसे पहली बार प्रीमियम कैटेगरी में शामिल करेगा. यानी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कैमरा परफॉर्मेंस के शौकीनों को यह फोन जरूर पसंद आ सकता है.

See also  Vikas Tiwari Expelled Congress : दीपक बैज का कड़ा फैसला : अनुशासनहीनता पर विकास तिवारी को 6 साल का वनवास, राजनीतिक हलकों में खलबली

हटेगी Glyph लाइट्स, लेकिन रहेगा यूनिक लुक

Nothing अपने यूनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है, खासकर Glyph लाइट्स के लिए. हालांकि, इस बार खबरें हैं कि कंपनी Glyph इंटरफेस को अलविदा कह सकती है. इसके बावजूद पारदर्शी (transparent) लुक इस बार भी बरकरार रहेगा. कहा जा रहा है कि फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न होगा.

Advertisment

बड़े डिस्प्ले और जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ आएगा फोन

फोन में 6.77 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. साथ ही, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होने की बात कही जा रही है. यानी बाहर धूप में भी स्क्रीन पर सबकुछ साफ-साफ देखा जा सकेगा.

See also  राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत...

कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड

फोटोग्राफी के दीवानों के लिए यह फोन किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3 में तीन 50MP रियर कैमरे दिए जाएंगे. वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा होगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल्स की क्वॉलिटी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

Nothing Phone 3 की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन कुछ लीक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है. अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 बताई जा रही है, जिसका मतलब हुआ कि भारत में इसका बेस मॉडल करीब ₹55,000 से ₹60,000 के बीच लॉन्च हो सकता है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वर्जन लगभग ₹70,000 के आसपास आ सकता है.

See also  वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Nothing Phone 3 न सिर्फ डिजाइन के मामले में, बल्कि स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर भी कंपनी के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. अगर आप एक फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो 1 जुलाई को आने वाला यह फोन आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!