Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Patna Crime : चौंकाने वाली घटना, पुलिस थाने में खूनी खेल! सिपाही ने साथी सिपाही के सीने में दाग दीं 11 गोलियां,

पटना। बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया। ड्यूटी पर तैनात सिपाही सर्वजीत ने अपनी इंसास राइफल से साथी सिपाही सोनू कुमार पर अचानक 11 गोलियां चला दीं। गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब अधिकतर जवान ड्यूटी से लौटकर आराम कर रहे थे। उसी समय बैरक में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद सर्वजीत अपनी राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया और हथियार लहराता रहा। वह आत्मसमर्पण को तैयार नहीं था, जिससे अधिकारियों में दहशत फैल गई।

See also  बच्चों के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा...

पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद सर्वजीत को काबू में लिया और उसे हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना ले जाया गया। वहां एसडीपीओ विवेक दीप उससे पूछताछ कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय देर रात पुलिस लाइन पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। प्रारंभिक जांच में इसे आपसी विवाद से जुड़ा बताया गया है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है। अगर ड्यूटी से जुड़ा मानसिक दबाव या अन्य कारण सामने आता है, तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा विभिन्न योजनाएं - उमा राजेन्द्र राठौर, भेंट मुलाकात के दौरान अपने मामा गांव रेड़ा पहुंची जिपं सदस्य...

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू और सर्वजीत के बीच लंबे समय से आपसी तनाव चल रहा था। दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में ट्रांसफर होकर आए थे और एक ही बैरक व यूनिट में तैनात थे। आपसी टकराव की आशंका बनी हुई थी, जो इस दुखद घटना में बदल गई।

Advertisment

मृतक सिपाही सोनू कुमार भभुआ जिले का रहने वाला था, जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत आरा जिले से है। इस घटना के बाद बेतिया पुलिस लाइन में शोक का माहौल है। साथी जवान की इस तरह की मृत्यु से पूरा स्टाफ स्तब्ध और दुखी है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे बेतिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

See also  CG:पुरानी हटरी बाजार के पास घर में मिली भाई – बहन की लाश, इलाके में फैली सनसनी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!