Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच खुलेंगे 170 नए बस रूट, ऑपरेटरों में खुशी के साथ नाराजगी भी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच यात्री बसों के संचालन के लिए 170 नए मार्गों को मंजूरी मिलने के बाद, दोनों राज्यों के परिवहन विभाग ने इन रूट्स पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। यह कदम दोनों राज्यों के बीच बेहतर यातायात सुविधा और यात्री सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हालांकि, इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ के निजी बस ऑपरेटरों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि ओडिशा में उनके वाहनों को पहले ही संचालन की अनुमति नहीं दी जाती, और अब नए रूट्स पर ओडिशा के ऑपरेटरों को प्राथमिकता मिल सकती है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने आरोप लगाया कि ओडिशा के बस ऑपरेटरों को छत्तीसगढ़ के परमिट भी दिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय ऑपरेटरों को नुकसान हो सकता है। इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के परिवहन विभागों के बीच बैठकें हो रही हैं, और आशा है कि जल्द ही इस पर समाधान निकाला जाएगा।

See also  खपरी गांव में पति पत्नी की बेरहमी से हत्या, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचे थे नकाबपोश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!