जांजगीर-चांपा। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपियों को साइबर टीम जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04 अप्रैल 25 को मुखबीर से सूचना मिला कि चांपा का निकेश कर्ष एवं मुकेश पटवा मोटर सायकल होण्डा साईन से बैग अन्दर अवैध गांजा लेकर बसंतपुर कि ओर आने वाला है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 16000 रुपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/25 धारा 20 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव, शाहबाज खान एवं थाना जांजगीर से बलवंत घृतलहरे, आरक्षक ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।