Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर 02 प्रकरण के आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर 02 प्रकरण के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में महिलाओं एवं नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी राहुल मनहर उम्र 21 साल निवासी निवासी कामता थाना शिवरीनारायण के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 14(2) पाक्सो एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।
सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, तेरस साहू, टुकेश्वर डनसेना का सराहनीय योगदान रहा।

See also  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक का दौरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!