Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आई पी एल में सट्टा खेलाने वाले 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। आई पी एल में सट्टा खेलाने वाले 02 आरोपीयों को साइबर सेल जांजगीर एवं थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आई पी एल में सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे मुखबिर की सूचना पर आरोपी पवन ओगरे एवं रितिक उर्फ राजा घोष सकिनान पामगढ़ को आई पी एल में ऑनलाइन सट्टा खेलाते रंगे हाथों पकड़े। जिनसे पूछताछ करने पर बिलासपुर निवासी आकाश दरयानि से आई.डी. लेकर मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना स्वीकार किये जो आरोपी के कब्जे से 02 मोबाईल, नगदी रकम 3200 रुपये बरामद कर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/25, धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि.2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा आर प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव, शाहबाज खान थाना पामगढ़ से थाना प्रभारी उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा, स.उ.नि. संतोष बंजारे, आर. दीपक कश्यप, भुनेश्वर साहू , श्याम सरोज ओगरे, टिकेश्वर राठोर, रोहित साहू का  सराहनीय योगदान रहा।

See also  कावेरी कपूर में हर दृश्य को जीवंत बनाने की अद्भुत क्षमता : कुणाल कोहली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!