Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग न्यूज:  करनौद में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद में आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजधानी बस सर्विस की यात्री बस (क्रमांक CG 10 G 1035) चांपा की ओर से सवारियों को लेकर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिससे हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई यात्रियों को चोटें आई हैं।

See also   12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

हादसे की वजह क्या रही?

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!