Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल का पानी?…

क्या आपको भी यही लगता है कि नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। नारियल का पानी कुछ लोगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आप हर रोज नारियल का पानी पीते हैं, तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हाई ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नारियल का पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। यही वजह है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको नारियल का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए।

See also  पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को मिल रही राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा

बढ़ सकता है सर्दी-जुकाम

अगर आपको सर्दी या फिर जुकाम की समस्या है, तो नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल न करें। दरअसल, नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि सर्दी-जुकाम में नारियल का पानी पीने की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। कुछ लोगों को नारियल का पानी पीकर एलर्जी भी हो सकती है। एलर्जी की वजह से खुजली, जलन या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

Advertisment

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो आप नारियल का पानी पी सकते हैं क्योंकि नारियल के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

See also  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर, AK-47 बरामद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!