अडानी के अवैध 20 हजार करोड़ की जांच और लोकतंत्र बचाओ के तहत् कांग्रेस की मशाल यात्रा…

अडानी के अवैध 20 हजार करोड़ की जांच और लोकतंत्र बचाओ के तहत् कांग्रेस की मशाल यात्रा
जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जय भारत जय सत्याग्रह आंदोलन के तहत् केन्द्र की मोदी नेतृत्व एन.डी.ए. सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तानाशाह पूर्ण रवैये के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मसाल यात्रा के प्रभारीद्वय विवेक सिंह सिसोदिया एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में मशाल यात्रा की शुरुआत जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुराज पाण्डेय द्वारा नेताजी चौक स्थित सुभाषचन्द्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कराने के साथ हुआ जिसका समापन संविधान निर्माता बाबा भीमराव प्रतिमा स्थल में खत्म हुआ। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े लेते हाथों हुए सरकार की तानाशाहपूर्ण रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि बाबा साहब के जिस संविधान ने देश की जनता की हितों की बात करने का अधिकार दिया है। उसी अधिकार के तहत् चार बार के सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में मांग की थी कि अडानी के सेल कंपनियों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए कहां से आये उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। अडानी और मोदी जी में क्या रिश्ता है जैसे सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर उन्हें घर से बेदखल किया जा रहा है। वास्तव में सन 2014 से लेकर अब तक देश में एक अतिव्यादि सोंच और गांधी अम्बेडकरवादी विचारधारा के मध्य संघर्ष प्रारंभ किया जा रहा है। वास्तव में राहुल गांधी पर की जा रही कार्यवाही गांधी और अम्बेडकरवादी विचारधारा को इस देश से बाहर करने की तरफ उठाया गया गह कदम है। केन्द्र की सरकार आज अपने विरोधियों के आवाज को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है एवं ई.डी. आई.टी. और सी.बी.आई. जैसी संस्थाओं को अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया जा रहा है एवं इन संस्थाओं को तोता रटन की तरह उपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस प्रारंभ से ही सत्याग्रह के माध्यम से विजयश्री प्राप्त की है तथा आने वाले समय में भी हमारा यह सत्याग्रह देश की गलत नीतियों के विरोध में जारी रहेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से मंजू सिंह, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, रमेश पैगवार, हर प्रसाद साहू, इंजी.रवि पाण्डेय, ब्यास कश्यप, डॉ परस शर्मा, रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश सिंह बाबा, राईस किंग खूंटे, शत्रुहन दास महंत, अजित सिंह राणा, पप्पू खान, प्रशांत शर्मा, हीरा उपाध्यक्ष, सन्तोष पप्पू शर्मा, चांपा से उपकार सिंह ढिल्लों, हरीश पाण्डेय, गिरधारी यादव, गोपाल गुलशन सोनी, पंकज शुक्ला, सन्तोष दुबे, पामगढ़ से नवल सिंह ठाकुर, रोमा भारद्वाज, अजय दिव्य, हरप्रीत गांधी, अकलतरा से प्रशांत शर्मा, अविनाश साहू, के अलावा महारथी बघेल, चुन्नू थवाईत, परमेश्वर निर्मले, बबलू सिंह, राजा बाबू, गुड्डा आसना, शेषनाथ टण्डन, खगेंद्र कश्यप, अमित मिश्रा, शुभांकर सिंह, प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप बनर्जी, कल्याण सिंह बर्मन, दिनेश महंत, मुस्कान परवीन, भोलू यादव, मयंक थवाईत, राजा सिद्दकी, रवि शर्मा, पवन कश्यप, नरसिम्हा यादव, किशोर साव, लक्ष्मी निर्मलकर, गुड्डू पठान, सौरभ सिंह, प्रतीक सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, शाहरुख खान, जयसिंह राठौर, दुष्यंत यादव, संस्कार राठौर, बबला तिवारी, देवकुमार पाण्डेय, अनिल राठौर, दिनेश पाण्डेय, जय सेवायक, भूपेंद्र यादव, दिलीप कश्यप, पिंटू राठौर, पुष्पेन्द्र गढ़ेवाल, गोविन्दा परमहंस, गौतम राठौर, आकाश तिवारी, जितेन्द्र दिनकर, जयंत सूर्यवंशी, रिंकू गढ़ेवाल, अखिल गढ़ेवाल, हेमन्त डहरिया, विशाल गढ़ेवाल, अभिषेक गढ़ेवाल, अमित कहरा, सरवन गढ़ेवाल, राजेश भारद्वाज, टिंकू टण्डन, कमलेश, शशांक, भोला राठौर, सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



