Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाथरस में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत…

हाथरस। जिले में जरेरा गांव के पास एक कार के नहर में गिर जाने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार लोग अलीगढ़ से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एटा जिले के जलेसर लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतकों में बबलू (45), उसके भाई की पत्नी पूनम (35), पूनम की बेटियां काव्या (3) और भूमि (1) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका सिकंदरा राऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!