Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरा बाजार, ऊपरी स्तरों से 700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22900 से नीचे…

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दिखी। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 700 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 22900 से नीचे पहुंच गया। सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 357.16 (0.46%) अंक गिरकर 75,781.81 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 135.75 (0.59%) अंक गिरकर 22,895.65 पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दो फीसदी तक की गिरावट दिखी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच भारत-अमेरिका के बीच हुए अहम समझौतों को लेकर घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 344.09 अंक चढ़कर 76,483.06 अंक पर पहुंचा है, जबकि निफ्टी 102.3 अंक की बढ़त के साथ 23,133.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रुपया भी शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 डॉलर पर आ गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

See also  टिकट मिलते ही देर शाम बालेश्वर साहू ने मंदिरों में किए दर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, लोगों से मिले...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!