Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम जांजगीर ममता यादव सहित खाद्य,राजस्व एवं मंडी  विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्यवाही की गई। फूड ऑफिसर कौशल साहू ने बताया कि उक्त तारतम्य में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत केरा के व्यापारी मनीष ट्रेडर्स के संचालक मनीष केशरवानी के गोदाम से 76 बोरी धान वजन 30.40 क्विंटल जब्ती की कार्यवाही मंडी अधिनियम के तहत की गई।
      फूड ऑफिसर कौशल साहू ने बताया मारूति किराना स्टोर केरा रोड जांजगीर में छापामार कार्यवाही की गई ।खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा 24 बोरी में कुल 9.51 क्वि  चांवल किराना स्टोर से जप्त किया गया है। उक्त किराना दुकान के संचालक दीपक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल हैं। छत्तीसगढ़ पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 का उल्लंघन करने के कारण संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

See also  न. पं. अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह के रोड शो रैली में शामिल होंगे कृषि मंत्री रामविचार सिंह नेताम व विधायक भईया लाल राजवाड़े...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!