Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

राहुल गांधी, केजरीवाल और अखिलेश की वायरल हुई ऐसी तस्वीर…

कर्नाटक। मैसूर जिले के उदयगिरि इलाके में तनाव के हालात हैं। उदयगिरि पुलिस स्टेशन के बाहर सोमवार रात को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। कुछ उपद्रवी तत्वों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

दरअसल, मुस्लिम समाज के खिलाफ एक व्यक्ति के पोस्ट को लेकर ये बवाल खड़ा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के बारे में अपमानजनक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में 32 वर्षीय सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला थोड़ा ठंडा हुआ। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हजारों मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार रात उदयगिरी पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते समय उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए शांतिनगर मुख्य मार्ग और महादेवपुरा मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी, केजरीवाल और अखिलेश यादव की अर्धनग्न तस्वीर बनाई गईं, जिसमें एक व्यक्ति उनकी गोद में नमाज पढ़ रहा था। एक महिला को भी दिखाया गया।

See also  संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय पामगढ़ में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप मलखंभ का हुआ आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!