Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

CG News : अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, छत्तीसगढ़ में अब 2.11 करोड़ वोटर, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक…

CG News : अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, छत्तीसगढ़ में अब 2.11 करोड़ वोटर, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक।

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रीना बाबासाहेब कंगाले ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस मतदाता सूची की जानकारी दी।

कंगाले ने बताया कि राज्य में अब कुल दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 मतदाता हैं, जिसमें एक करोड़ चार लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता, एक करोड़ छह लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य में लिंगानुपात 1024 है, जो दर्शाता है कि महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच संतुलन बेहतर हुआ है।

See also  IPL 2026 Auction से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में 18-19 आयु वर्ग में चार लाख 52 हजार 134 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 24 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध है, जहां आम नागरिक मतदान केंद्रवार सूची डाउनलोड कर सकते हैं और अवलोकन कर सकते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वोटर हेल्पलाइन ऐप और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन और स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!