Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : टमाटर की आड़ में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया…

CG News : टमाटर की आड़ में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

जशपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी अजित कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जिसने अपने घर के टमाटर बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की खेती की थी। CG News पुलिस ने आरोपी के पास से 12.380 किलोग्राम वजन के 7 गांजा के पौधे बरामद किए, जिनकी कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को बागबहार थाना को सूचना मिली कि ग्राम महेशपुर सलिहापारा निवासी अजित कुमार यादव अपने घर के पीछे स्थित टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम और गवाहों के साथ आरोपी के खेत में छापेमारी की।

See also  इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एवं अश्लील फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर की बाड़ी से 7 गांजा के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 12 किलो 380 ग्राम था।

पुलिस ने गांजा पौधों को उखाड़कर विधिवत कार्यवाही की और आरोपी अजित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में गांजा की खेती करने की बात स्वीकार की। आरोपी की उम्र 28 साल है और वह महेशपुर सलिहापारा का निवासी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!