Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Jashpur Accident : खड़ी ट्रक में जा टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नए साल की पार्टी मनाकर लौट रहे थे…

Jashpur Accident : जशपुर। जशपुर जिले के तपकरा लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समड़मा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नए साल की पार्टी मना कर लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे, जब उनकी बाइक ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद तपकरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही गांव के निवासी थे और रात को पार्टी के बाद घर लौट रहे थे।

See also  ट्रेडिंग करने वाले सावधान : 10 रुपए में आपका मोबाइल नंबर बेच रही डेटा कंपनी, इन्‍हें खरीद ठगी करते थे बदमाश, अब अरेस्‍ट…

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमेशा सावधानी बरतें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!