Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन  करने वाले फरार आरोपी को जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही से किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले फरार आरोपी को जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही से जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी नीरूपति बंजारा मैनेजर स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2 लाख 74 हजार 240 रूपए को बैंक में जमा ना कर स्वयं गबन कर लिए हैं की रिपोर्ट पर माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है। प्रकरण के आरोपी अनिल कुमार नागेश उर्फ अनिल नागेसिया निवासी झगराखाड़ थाना गौरेला जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को 07 अक्टूबर 2024 को पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी, राम प्रसाद बघेल, आर. विरेंद्र कुमार भैना व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  क्या 7 जुलाई को रहेगा पब्लिक हॉलिडे ? मुहर्रम कब और कैसे तय होती है इसकी तारीख…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!