Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर : दो महीने में ही धरती पर आ गई बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा…

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर के बीच जिस उम्मीद और उत्साह के साथ हवाई सेवा शुरू की गई थी, महज दो महीने में ही वह गायब हो गई है. यात्रियों की कमी की वजह से यह हवाई सेवा दो दिनों से बंद है.

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर से रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर रूट पर हवाई सेवा शुरू की गई थी. फ्लाई बिग एयरलाइन की ओर से रूट पर 19 सीटर विमान संचालित किया जा रहा था, जिसमें ट्रेन में लगने वाला रातभर का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो जा रहा था. सेवा के लिए शुरुआती दिनों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किराया महज 999 रुपए से शुरू हुआ करता था.

See also  सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल और तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत हथियार जब्त

फ्लाई बिग एयरलाइन ने सेवा को करीबन दो महीने तक सेवा संचालित की, लेकिन अब यात्रियों की कमी की वजह से हवाई सेवा बंद है. हालांकि, इस पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि हवाई सफर का किराया ज्यादा होने की वजह से लोग इससे दूर हटते गए. अब सेवा कब शुरू होगी, इस पर भी कोई अपडेट नहीं है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!