Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में फंस गया कोई परिजन तो इन नंबरों पर करें संपर्क, तुरंत मिलेगी मदद…

उत्तराखंड में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद से यहां भारी बारिश हो रही है। इसके बाद यहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है, तो चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इससे उन्हें तुरंत मदद मिलेगी।

Char Dham Yatra। इन दिनों चार धाम यात्रा जारी है। लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के धाम पहुंच रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण हालत खराब हो गए हैं। कई मार्ग बंद पड़े हैं, तो कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली है। इससे श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी है, जिससे कुछ स्थानों पर श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं में सरकार के प्रति रोष भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्‍य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

See also  सभापति निवास में राम भजन एवं खाटू श्याम भजन का होगा आयोजन, पूजा साहू, रुचिता तिवारी एवं संगम सोनी द्वारा दी जायेगी विशेष प्रस्तुति 

जिला आपदा कंट्रोल रूम- 01374 222722, 222126

टोल फ्री नंबर- 1077

Advertisment

मोबाइल नंबर- 7500337269

व्हाट्सएप- 7310913129

पुलिस कंट्रोल रूम- 9411112976, 8868815266

इन नंबरों के जरिए श्रद्धालुओं की समस्याओं का निदान किया जाएगा। साथ ही तीर्थ धामों से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी।

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश
गौरतलब है कि उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण यहां जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो चुका है। चार धाम यात्रा दो माह पूर्व शुरू हुई थी, उसके बाद से ही यहां रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान 74 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

See also  छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना शुरू, इस जिले के कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्त रोक

देहरादून में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। कुमाऊं में एक ही दिन में 400 मिमी से अधिक बारिश होने से 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इसके अलावा नैनीताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, ऊधमसिंह नगर में भी भारी बारिश हो रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!