Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कुंवारपुर कुदरा का एनिकट चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, जंगल की गिट्टी से बनाये गए एनिकट में पहली बारिश में ही पड़ी दरार…

एमसीबी-जनकपुर। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुवारपुर वनपरिक्षेत्र में कुदरा बीट में लाखों की लागत से वनपरिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा स्टॉप डेम का निर्माण कराया गया है, लेकिन इस निर्माण को देखने मात्र से यह पता चलता है कि डेम भ्रष्टाचार और बंदरबांट की भेंट चढ़ गया है। भ्रष्टाचार की गवाही स्वयं स्टॉप डेम दे रहा है जहां पहली बारिश में ही नीचे से भारी मात्रा में पानी का बाढ़ सा बह रहा है, अभी तो बारिश की शुरुआत है तब ये आलम है स्टॉप डेम निर्माण कार्य में भारी घपला हुआ है यह पानी का बहाव उजागर कर रहा है। लाखों रुपए की लागत से बने स्टॉप डेम में कोई भी ढंग का काम नहीं हुआ है।

See also  CG NEWS : बस्तर से दिल्ली तक हड़कंप’ विदेशी फंडिंग और मतांतरण कनेक्शन पर ED का बड़ा एक्शन, 153 NGO रडार पर

इस मामले पर स्थानीय ग्रामीण गणेश ने बताया कि वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर के द्वारा स्टॉप डेम निर्माण में भ्रष्टाचार की गई है, शासन के पैसे का बंदरबांट हुआ है और सपोर्ट वाल भी टूटने की कगार पर है।कई जगह स्पष्ट दरारें भी देखी जा सकती है।

स्टॉप डेम में भारी भ्रष्टाचार:–

शासन के द्वारा जल संरक्षण करने के लिए स्टॉप डेम निर्माण करवाया जाता है लेकिन इसके उल्टे भ्रष्टाचार के ऐसे स्टॉप डेम में जल संरक्षित नहीं हो पाएगा। शासन के जल संरक्षण का दावा पूरी तरह खोखला नजर आ रहा है। स्टॉप डेम बनकर पूरा हो गया है लेकिन आज तक सूचना बोर्ड में ना राशि अंकित की गई ना ही कोई सूचना सम्बन्धित जानकारी लिखा गया है। इस डेम में क्रेशर गिट्टी की जगह जंगल गिट्टी से डेम बनवाया गया है। आपको जानकार हैरानी होगी जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो जंगल की गिट्टी मौके पर मिली जिससे पूरे डेम का निर्माण हुआ है। जंगलों से गिट्टी तोड़वाया गया जो पूरी तरह शासन के नियम विरुद्ध है। डेम में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जो सामने दिखाई देता है। पूरे मामले पर जब हमारी टीम ने वनपरिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर शिव कुमार ध्रुव से बातचीत करनी चाही तो उनके द्वारा कुछ भी कहने या बताने से इनकार कर दिया और कहा मैं स्टॉप डेम जाकर देखने के बाद ही कुछ कहूंगा। वनमंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ से बात कर लें।जब वनमंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ से फोन पर संपर्क कर डैम के सम्बंध में बात की गई तो उनके द्वारा बोला गया कि मैं देखा नहीं हूं कैसे बता पाउंगा। मैं एस डी ओ को भेज कर जांच करवाऊंगा पता नहीं सही है ये खबर हवा हवाई है।
साहब को हमारे द्वारा बताई गई खबर भी हवा हवाई लगती है।

See also  बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

जांच हुई तो कई आएंगे जद में, लेकिन कार्यवाही पर संदेह:–

Advertisment

इस मामले में अगर जांच हुई तो बीट गार्ड से लेकर इंजीनियर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो जाएंगे। लाखों की लागत से बने स्टॉप डेम में भ्रष्टाचार हुआ है यह तो प्रमाणित है, लेकिन जांच होगा और उचित कार्यवाही होगी तब।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!