Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जान से मारने के नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। जान से मारने के नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले फरार आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
11अप्रैल 2024 को आहत अंजोर सिंह अपने रिश्तेदारी के शादी में ग्राम सहसा गया था। उसी दिनांक को रात्रि करीब 09.00 बजे आहत अंजोर सिंह अपने अन्य रिश्तेदार के साथ ससहा शराब भटठी तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बोहारडीह का गुड्डा उर्फ नूतन लहरे अपने मोटर साइकिल में पिछे अपने दोस्तों को बैठाकर आया और बोलने लगा कि तुम लोग भटठी के पास हम लोगो को मारपीट किये हो कहकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और गुड्डा अपने जेब में रखे चाकू नुमा हथियार से आहत अंजोर सिंह के पेट, सीना एवं पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुचाया और वहाँ से भाग गए। आहत अंजोर सिंह को चोट लगने से उसके साथियों द्वारा उचित इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लेकर गये कि रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा 307 ipc जोड़ी गई है।
 प्रकरण के आरोपी सौरभ ओगरे पिता ओम प्रकाश बोहारडीह थाना पचपेड़ी जो घटना घटित कर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी अपने सकुनत में है जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जो समक्ष गवाहों के मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सुनील टैगोर, आर टिकेश्वर राठौर, आर रोहित साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से सूचना मिलते ही... सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से... समन्वय कर दर्ज कराया एफआईआर, 4 गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!