Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी आकाश बजाज को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी आकाश बजाज को थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस को 11 मई 24 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि खालसा ढाबा कुलीपोटा के पास जांजगीर निवासी आकाश बजाज अपने मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आकाश बजाज को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल जिसमे आईपीएल मैच का रकम लेन देन लिखा एवं नगदी रकम ₹10,110/ बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 428/24 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, उप. निरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर एवम स्टाप,सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

See also  भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!