Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली महीला कर्मी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली महीला कर्मी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने 11 मई 24 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता पेट्रोल पंप में काम करती है जो 11 मई 24 को पेट्रोल पंप में काम करने के दौरान ग्राम पुटपुरा निवासी भुनेश्वर उर्फ बीरू राठौर अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने आया और पीड़िता को बेइज्जती करने की नियत से अश्लील इशारे करते हुऐ छेड़छाड़ कर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 424/2024 धारा 354,354,(क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में   आरोपी भुनेश्वर ऊर्फ बीरू निवासी पुटपुरा को मुखबिर की सूचना पर उसके सकुनत से पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी थाना पुलिस जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजुर एवं थाना जांजगीर स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  West Bengal Election 2026 : ‘पहले ही चरण में टूट गई भाजपा की कमर’: कुणाल घोष का बड़ा दावा— चौथी बार बंगाल की सत्ता संभालेंगी ममता बनर्जी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!