Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी की जांजगीर चाम्पा लोकसभा जैजैपुर व सक्ती विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी की जांजगीर चाम्पा लोकसभा की जैजैपुर व सक्ती विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुई। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए खुशवंत साहेब ने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव था क्योकि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही थे उनकी सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार इतनी चरम पर था कि चावल कोयला शराब गोबर घोटाला हुआ। ऐसे कोई घोटाला नही बचा था जो कांग्रेस पार्टी ने नही किया आज आपकी बदौलत छत्तीसगढ सुरक्षित बच गया और उसके बाद शुरू हुई मोदी की गारंटी और साय साय सभी गारंटी केवल तीन महिने में पुरी हो गई। 2014 के पहले भारत की अर्थव्यवस्था बेहाल थी लेकिन दस साल में ही भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। मोदी जी का संकल्प है यदि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो भारत देश 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होने शिव डहरिया पर हमला करते हुए कहा कि वे सतनामी समाज के युवा का अपमान भरी सभा में भूपेश बघेल के द्वारा करते हुए देख चुप थे उन्होने अपने पद पर रहते हुए कभी कोई विकास का काम नही किया।
अनुज शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सनातनीयो की चिन्ता करने वाली कोई पार्टी है वो भारतीय जनता पार्टी है। 500 साल के इन्तजार के बाद भगवान रामलला को उनके स्थान पर विराजमान कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के सपने को पूरा करने वाले नरेंद्र मोदी है व भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसलिए बननी चाहिए क्योकि इन्होने धारा 370 खत्म किया, त्रिपल तलाक खत्म किया, सभी वर्गो के सपने को पूरा किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो से कमलेश जांगड़े को सासंद बनाने की अपील की।
गौरीशंकर अग्रवाल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम राज्य के सपने को लेकर भारतीय जनता पार्टी 1951 से लेकर अपनी यात्रा शुरू की और आज 2024 के भारत को देखकर यह लग रहा कि आने वाले समय में भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। यदि हम इस लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनते है तो हमारा देश अवश्य विकासशील देश से विकसित भारत बन जाएगा।
कमलेश जांगड़े ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर चाम्पा लोकसभा से पांचवी बार भी आपका प्यार व आशीर्वाद जरूर मिलेगा मेरा नाम है कमलेश और कमलेश को कमल छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनावे।
 सम्मेलन को अन्य लोगो ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव, गिरधर गुप्ता, लोकसभा संयोजक सहसंयोजक कृष्णकांत चंद्रा, खिलावन साहु, कमला पाटले, सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, विघा सिदार, रामअवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, रमेश सिंघानिया, मनमोहन देवांगन, राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह, संजय रामचंद्र, भुवन भास्कर यादव, अनुप अग्रवाल, धनंजय नामदेव, नारायण राठौर, अरूण शर्मा, प्रेम पटेल, चूड़ामणि राठौर, रवि गबेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अमर सुल्तानिया विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!