Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने दंतेवाड़ा में स्ट्रांगरूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश…

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले ने रविवार को दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर तैयार कर मीडिया प्रतिनिधियों के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ में B.Ed से ज्यादा अब D.El.Ed ट्रेंड में:पिछले साल 6720 सीट के लिए लाखों में आवेदन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!