Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चितरपारा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 26 जनवरी से, प्रतिदिन आचार्य पं. देवकृष्ण शर्मा अपनी अमृतमयवाणी से सुनायेगें कथा…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती स्थित जोकाही तालाब के पास चितरपारा में मोहल्लावासियों द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जायेगा। कथा व्यासपीठ पर सक्ती (टेमर) वाले आचार्य पं. देवकृष्ण शर्मा विराजमान होगे जो, प्रतिदिन अपनी अमृतमय वाणी से कथा मोहल्लावासियों को कथा सुनायेगें। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस 26 जनवरी को कलश यात्रा के साथ वेदीपूजन, महात्म्य कथा के साथ भागवत कथा प्रारंभ होगा। दूसरे दिन 27 जनवरी को अवतार वर्णन, धु्रव चरित्र की कथा, तृतीय दिवस 28 जनवरी को कपिल प्रसंग, प्रहलाद चरित्र की कथा सुनायी जायेगी। 29 जनवरी चौथे दिवस वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव की कथा, 30 जनवरी को बाल लीलाएं, महारास की कथा, 31 जनवरी को रूक्मणी कृष्ण विवाह उत्सव, एक फरवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ कथा विश्राम होगा। वहीं 2 फरवरी को तुलसी वर्षा, हवन चढ़ोत्री, पुराण विदाई के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का समापन होगा। विदित हो कि पं पं. देवकृष्ण शर्मा द्वारा सुनायी जाने वाली श्रीमद् भागवत महापुराण के दौरान हर प्रसंग में भव्य झांकी निकाली जाती है। झांकी देखकर भागवत कथा सुनने वाले लोग भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति में रंगकर नृत्य करने लगते है और पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो जाता है।

See also  Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ की जिम्मेदारी बदली

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!