Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट कर मोबाइल तोड़फोड़ करने वाला 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों का थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा निकाला गया जुलूस,

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट कर मोबाइल तोड़फोड़ करने वाला आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रितेश कश्यप के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 24.08.2025 को सलखन से सेमरा जा रहा था सेमरा पैट्रोल पम्प के पास विश्व प्रताप सिंह को देखकर रुका तब कमलेश तिवारी और दीपक तिवारी दोनों शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे मेरे पास पैसा नहीं है बोलने पर तुम्हारे मोबाइल में पैसा है उसे निकाल कर दो नहीं है बोलने पर डंडा हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे तब डर से उनको मोबाइल का पासवर्ड बताया तो उनके द्वारा मेरे मोबाइल के 3500 रुपए को ट्रांसफर कर दिए मोबाइल को मांगने पर मोबाइल को रोड में पटक कर तोड़ दिए है मारपीट करने से चोट लगा है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 352/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय, दलहन, तिलहन और गेहूँ पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णतः छूट, आम जनता सहित उद्योग जगत के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन...

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुवे।

आरोपी दीपक तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी सेमरा एवं कमलेश तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी सेमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisment

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर राठौर,आरक्षक राजू कश्यप, हेमंत साहू, अंजनी कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  पामगढ़ व शिवरीनारायण के गांवों में लग रहा जुए का फड़...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!