Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पामगढ़ व शिवरीनारायण के गांवों में लग रहा जुए का फड़…

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायणऔर पामगढ़ थाना क्षेत्र के देवरघटा, कमरीद, खोरसी, तनोद, रिंगनी, बेल्हा, और रसोटा, गाँवों में इन दिनों जुआरीयों की महफिल सज रही है। जहां रोजाना लाखों रूपए के दांव लगाए जा रहे है। यहाँ दांव लगाने के लिए जिले सहित पड़ोसी जिले के जुआरी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।दोपहर से जुआ शुरु होता है जो देर रात तक चलते रहता है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का फड़ लग रहा है।जहां दांव लगाने के लिए जांजगीर चांपा सहित पड़ोसी जिले बलौदाबाजार-भंठापारा सारंगढ – बिलाईगढ़, बिलासपुर, कोरबा से बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचते हैं। जुए का फड़ चलाने वाले संचालक जगह बदल बदलकर फड़ लगाते हैं ताकि पुलिस उन तक पहुंच न सके। नवागाँव में ईट भठ्ठे के आसपास जुए का फड़ लगता है। ग्रामीणों ने पुलिस पर जुआ संचालकों को संरक्षण देने और इसके एवज में मोटी रकम लेने का आरोप लगाया है। जैसे इन कार्रवाई करने की योजना बनती है उसकी सूचना जुआ संचालकों को पहले से दे दी जाती है। जिसके चलते मौके पर जुआरी जुआ खेलते नहीं मिलते हैं। पहले से सूचना मिल जाने की वजह से वहाँ भी वे भाग जाते हैं। इन गाँवों में जुए का फड़ लंबे समय से लग रहा है।

See also  ट्रंप ने वीजा और एंट्री नियमों को किया सख्त: 7 देशों पर पूरा ट्रैवल बैन

500 रूपए एंट्री फिस

जुआ फड़ संचालकों ने बकायदा जुआ में दांव लगाने पहुंचने वाले जुआरीयों के लिए एंट्री फिस निर्धारित किया है। एक जुआरी से 500 रूपए एंट्री फीस ली जाती है। यह फीस जुआरीयों को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के बदले लिए जाते हैं। फड़ संचालक जुआरीयों को भरोसा दिलाते हैं कि टीआई और एसपी से उनकी सेटिंग है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!