Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अकलतरा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 382 बकायादारों के कनेक्शन काटे, मौके पर 51.43 लाख की वसूली

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में बिजली चोरी पर रोक लगाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार को अकलतरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। मुख्य अभियंता रायगढ़ मनीष तनेजा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पूरे सर्किल में 21 टीमों का गठन कर बकायादार उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई।
अभियान के दौरान 382 बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 211.34 लाख रुपए की बकाया राशि थी। कार्रवाई के दौरान ही 126 उपभोक्ताओं ने 51.43 लाख रुपए की बकाया राशि मौके पर जमा कराई।
कटे कनेक्शन दोबारा जोड़कर बिजली का उपयोग करते मिले
अभियान के दौरान पूर्व में बिजली कनेक्शन काटे जा चुके उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की गई। जांच में ग्राम मिस्दा के मनोज लहरे पर 74 हजार रुपए और सुरेश यादव पर 55 हजार रुपए बकाया पाए गए। वहीं ग्राम लोहर्सी के लोकपाल साहू पर 60 हजार रुपए और सुनीता बाई कुर्मी पर 97 हजार रुपए बकाया राशि थी।
विभाग के अनुसार, इन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बाद भी अवैध रूप से बिजली जोड़कर उसका उपयोग किया। इस पर विद्युत अधिनियम 2003 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रकरण तैयार किया गया।
21 टीमों ने की कार्रवाई
विद्युत विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाना है। विभाग ने कहा कि ईमानदारी से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
पूरी कार्रवाई कार्यपालन अभियंता अकलतरा अंशु वार्ष्णेय के निर्देशन में की गई। अभियान में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

See also  किसानों और केंद्र सरकार की बैठक फिर बेनतीजा, केंद्र ने नियुक्त किया अधिकारी, अब इस दिन होगी चर्चा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!