Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, दो उपभोक्ताओं पर एफआईआर

जांजगीर-चांपा। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में नैला चौकी में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों मामले ग्राम हाथीटिकरा के हैं। विभागीय जांच में मीटर और विद्युत लाइन में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई की गई है।
पहले मामले में हाथीटिकरा निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल के घरेलू विद्युत कनेक्शन की जांच की गई। विभाग के अनुसार जांच लक्ष्मी नारायण के घर की बिजली विद्युत बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन काट दिया गया था परंतु जांच के दौरान मीटर में छेड़छाड़ कर  डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया। मौके पर 2568 वाट का विद्युत भार दर्ज किया गया। विभागीय दस्तावेज में 2 लाख 28 हजार 710 रुपए की बकाया राशि बताई गई है। इस मामले में विभागीय अधिकारी नरेश कुमार देवांगन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
दूसरे मामले में रामजी पटेल, निवासी ग्राम हाथीटिकरा के विद्युत कनेक्शन की जांच की गई। विभाग के मुताबिक मीटर और लाइन में छेड़छाड़ कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच में 530 वाट का विद्युत भार पाया गया, जबकि बकाया राशि 33 हजार 760 रुपए दर्ज की गई। विभाग की शिकायत पर नैला चौकी में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में नैला चौकी प्रभारी दिलीप वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर बिजली चोरी के दस्तावेज सौपे जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  Makar Sankranti 2026: खान-पान से लेकर रीति-रिवाज तक, जानें राज्यों के हिसाब से कैसे मनाया जाता है ‘मकर संक्रांति’ का पर्व

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!