Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नैला के पूर्व केबिन के पास अंडर ब्रिज या फुट ओव्हर ब्रिज निर्माण की मांग

जांजगीर नैला। जांजगीर नैला नगर की जरूर को महसूस करते हुए वार्ड क्रमांक 2 की कांग्रेस पार्षद जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी ने जांजगीर नैला स्टेशन के पूर्व केबिन के पास अंडर ब्रिज या फूुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने इन मांगों को लेकर एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौपी है। उन्होंने कहा है कि हमारा जांजगीर नैला नगर के वार्ड क्रमांक 02 की आबादी 5000 के लगभग है।
आस-पास गाए जैसे सरखो, खैरा,अवराईकला, मौहार, पहरिया, पुरैना, पंतोरा, खैजा के लोग हमारे वार्ड से होकर पूर्व केबिन के पास से आना-जाना करते हैं। इन गांव के लोग रेल लाईन कॉस करके आना जाना करते हैं। पार्षद जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्य मार्केट रेलवे लाईन के उस पार होने के कारण अपने दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को उस पार जाना पड़ता है। मरीज, स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर दैनिक कार्य करने वाले लोग रेल लाईन पार कर आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक लाईन था किन्तु अब चौथी रेल लाईन भी प्रारंभ हो चुकी है।
इस रेल लाईन में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्र के लोग रेल प्रशासन से लगातार इस स्थान पर फुट ओव्हर ब्रिज या अंडर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी पार्षद ने ज्ञापन सौंपते हुए स्टेशन प्रबंधक से अनुरोध किया है कि पूर्व केबिन नेैला के पास अंडरब्रिज या फुट ओव्हरब्रिज का निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए जनता के इस मांग को तत्काल पुरी की जाए।
स्टेशन मास्टर को अपनी मांगों की का ज्ञापन देते समय नगर के लोग एवं रेलवे विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  रीपा से उद्यमी बनी अनिता ने खरीदा ई-रिक्शा, परिवार को मिली दोहरी खुशी, जिपं सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने सौंपी ई-रिक्शा की चॉबी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!