Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परदेशी धनुहार  उम्र 50 वर्ष ग्राम उदयपुर थाना बलौदा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 31 अगस्त 2023 को  मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उदयपुर में परदेशी धनुहार अपने बाड़ी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर आरोपी का बाडी के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो परदेशी धनुवार अपने बड़ी में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से जरिकेन में अवैध हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब जुमला 12 लीटर  मिला जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर मौके पर शील बंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी परदेशी धनुहार उम्र 50 वर्ष ग्राम उदयपुर थाना बलौदा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से 31 अगस्त 2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. अमन राजपूत, संतोष रात्रे, हेमंत साहू, श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!