छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
नगर के तीन कुओं एवं आसपास के परिसरों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

अकलतरा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर भाजपा मंडल, पार्षदों, एल्डरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के तीन प्रमुख कुओं एवं उनके आसपास के परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक के पास स्थित कुएं की सफाई से की गई। इसके पश्चात गांधी भवन परिसर के पास स्थित कुएं तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर एवं वहां स्थित कुएं की साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ जनसेवा का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया श्रमदान
इस अवसर पर जिला महामंत्री नन्द चौधरी, मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, कार्यक्रम संचालक आशीष प्रसाद, पार्षद सुरेश मिर्चन्य, दिनेश दास, मुरलीधर मिश्रा देवव्रत उपाध्याय राजेश्वर पटले, गोवर्धन साहू, उमाकांत भारती, राज शर्मा, चंदन शर्मा, कुलदीप गौतम, रोशन सिंह, आकाश सिंह, नवल सिंह, अहिल डहरिया, जितेंद्र सारथी एवं श्यामा चरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर अकलतरा बनाने का संदेश दिया।



