Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीसी रोड निर्माण होने से ग्रामवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा : राजकुमार साहू

टूरी (हीरागढ़) में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम टूरी (हीरागढ़) में सीएसआर मद से 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह विकास कार्य जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू की अनुशंसा से स्वीकृत हुआ है। सीसी रोड निर्माण होने से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेषकर बारिश के मौसम में कीचड़ एवं जलभराव के कारण होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण से गांव की आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकास कार्य की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच नरोत्तम कश्यप, ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी सरपंच प्रतिनिधि विजय साहू, सुभाष दास कोटवार, संतोष सूर्यवंशी, चुनूं दास पंच राजकुमार मिस्त्री, गोलू कश्यप, सुनील कश्यप एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  भारत तक पहुंची जंग की चिंगारी! अब ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया बेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!