Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, जांच टीम पहुंचते ही मचा हड़कंप, आयुष्मान कार्ड से लेकर इलाज की व्यवस्था तक मिलीं कई खामियां

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची थी शिकायतें, अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की तैयारी

जांजगीर-चांपा। मरीजों के इलाज और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को श्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बर्न एंड ट्रॉमा सेंटर में छापा मारकर जांच की। जांच टीम के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई कमियां सामने आने की बात कही गई है।

सीएमओ कार्यालय से आयुष्मान कार्ड प्रभारी डॉ. उज्ज्वल सिंह और डॉ. अमित अग्रवाल की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में आयुष्मान कार्ड काउंटर अस्पताल के पीछे संचालित होना, प्रथम तल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था नहीं होना सहित कई कमियां सामने आने की जानकारी दी गई।

See also  बावन परी का दांव लगाते 07 जुआरी चढ़े पुलिस के हथे,  नवागढ़ पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही...

जांच के दौरान यह भी बताया गया कि जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर द्वारा इस निजी अस्पताल में इलाज किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल के संचालन और चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर भी टीम ने दस्तावेज खंगाले। जांच में होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा अस्पताल संचालन से संबंधित बिंदु भी सामने आने की बात कही गई है।

शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अस्पताल के खिलाफ आयुष्मान कार्ड के कथित गलत इस्तेमाल, मरीजों के इलाज और सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सामने आई थीं। शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और जांच टीम को मौके पर भेजा गया।

Advertisment

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव के अनुसार, जांच के दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई हैं। जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है और उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर,  विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री, कृषक परिवार से रखते हैं संबंध, 04 बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव, पूर्व में रह चुके हैं केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष...

स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और इलाज संबंधी शिकायतों को लेकर जांच का सिलसिला आगे जारी रहेगा।

अब सवाल यह है कि शिकायतों के बाद हुई इस जांच में सामने आई खामियों पर विभाग की कार्रवाई कितनी सख्त होती है और जिले के अन्य निजी अस्पतालों की बारी कब आती है?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!