Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिर्रा में शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली, गांधी जयंती पर दिया स्वच्छ भारत का संदेश

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल, बिर्रा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने “महात्मा गांधी जयंती – स्वच्छ भारत मिशन” के बैनर तले नगर के प्रमुख मार्गों, माँ चंडी का स्वर्ग द्वार परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने हाथों में “स्वच्छता ही सेवा है”, “एक कदम स्वच्छता की ओर” के नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं।
इस दौरान बच्चों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छता ही सेवा है” के गगनभेदी नारे लगाए। रैली का नेतृत्व स्कूल के डायरेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा किया गया।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ताकि बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता आए।
महात्मा गांधी जयंती पर शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल बिर्रा ने निकाली स्वच्छता रैली
छात्रों ने “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” का दिया संदेश, माँ चंडी स्वर्ग द्वार में लगाए स्वच्छता के नारे।ब्लाक समन्वयक साक्षर भारत प्रभारी डॉ उमेश दुबे, डायरेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में इस अवसर पर संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ शुभम शुक्ला, साकेत शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, फिरतराम साहू,खुदा बख्श, सम्मेलाल यादव, कृष्णा कश्यप, विशाल पाण्डेय प्राचार्य, लता पटेल उप प्राचार्य, दीपक कश्यप लेखाकार, इंदुरानी खुंटे शिक्षिका, कुमारी मोनिका कश्यप, प्रिया कश्यप, यामिनी गोंड, आशीष कुमार, शफी मोहम्मद, बबीता खुंटे, कुमारी नीता श्रीवास, संजीव कश्यप, मधुरिता खुंटे, डॉ शुभम शुक्ला,फिरतराम साहू, जितेन्द्र तिवारी, कृष्णा कश्यप,सिया शुक्ला, गोपाल श्रीवास,निर्मला श्रीवास,कमल खूंटे सहित विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पालकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

See also  कोलकाता ED Action: IPL और T-20 के मैचों पर चल रहा बड़ा खेल, ED ने किया बड़ा खुलासा, 766 बैंक अकाउंट्स फ्रीज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!