Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवागढ़ और अकलतरा विकासखंड में कीटनाशक दवा विक्रेताओं से अवैध वसूली का आरोप

कार्रवाई का भय दिखाकर रकम मांगने की शिकायत, कृषि अफसर बोले-ऐसे लोगों से रहें सचेत

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ और अकलतरा विकासखंड में कीटनाशक दवा का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला मुख्यालय से जुड़े कुछ लोग, कीटनाशक विक्रेताओं को कृषि विभाग की कार्रवाई का भय दिखाकर उनसे रकम की मांग कर रहे हैं। मामले की चर्चा के बाद संबंधित दुकानदारों में भी असमंजस और भय का माहौल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वसूली करने वाले लोग स्वयं को विभागीय कार्रवाई से जुड़े प्रभावशाली लोगों के रूप में प्रस्तुत करते हुए दुकानदारों को लाइसेंस, स्टॉक, बिक्री रजिस्टर अथवा अन्य विभागीय जांच में कार्रवाई का डर दिखाते हैं। इसके बाद मामला निपटाने अथवा कार्रवाई से बचाने के नाम पर रकम की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई है।

See also  फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की होगी त्वरित जांच, बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

मामले में सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि कथित वसूली का नेटवर्क जिला मुख्यालय जांजगीर से जुड़े कुछ लोगों के माध्यम से संचालित होने की चर्चा है। यदि कोई व्यक्ति विभाग का नाम लेकर दुकानदारों से पैसे मांग रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक हो जाती है। इससे न केवल विभाग की छवि प्रभावित होती है, बल्कि वास्तविक रूप से नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों पर भी अनावश्यक दबाव बन सकता है।

इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति विभागीय कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे मांगता है तो दुकानदार ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। विभागीय कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही की जाती है। अधिकारियों ने ऐसे लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध मांग या दबाव की स्थिति में तत्काल विभाग को जानकारी देने की बात कही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!