Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांधी-शास्त्री जयंती पर कृभको ने चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं समिति परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित एवं समिति परिसर जांजगीर में विशेष ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
अभियान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जांजगीर के नोडल अधिकारी अमित शाहू तथा कृभको प्रतिनिधि जांजगीर मदन मोहन बाजपेई सहित शेखर साहू, लखेश्वर यादव, उमेश तिवारी एवं अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी अमित शाहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर, कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने से गंदगी के कारण फैलने वाली अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध स्वस्थ जीवन और बेहतर सामाजिक परिवेश से है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नियमित रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें तथा कचरे का उचित निस्तारण करें तो गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कृभको प्रतिनिधि मदन मोहन बाजपेई ने ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसका व्यापक प्रभाव समाज और पर्यावरण पर पड़ता है। स्वच्छ परिसर, स्वच्छ गांव और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने वाला रहा।

See also  बीजापुर में मुठभेड़ : ₹08 लाख का इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!