Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंजनेया यूनिवर्सिटी व कोर्स स्क्वायर के संयुक्त प्रयास से जांजगीर में सफल करियर काउंसलिंग, 50+ विद्यार्थी हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। 01 जुलाई को अंजनेया यूनिवर्सिटी व कोर्स स्क्वायर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जांजगीर-चांपा, पामगढ़, शिवरीनारायण सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख कंप्यूटर एजुकेशन सेंटरों के प्रमुखों व निदेशकों ने भाग लिया। साथ ही, सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया।

अंजनेया यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. जयेन्द्र नारंग ने उपस्थित छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित नियमित पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप योजनाओं, और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को करियर की दिशा में जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

See also  डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करे किसान भाई

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा सभी एजुकेशन सेंटरों को यूनिवर्सिटी कैलेंडर और मार्गदर्शक पुस्तिकाएं भी प्रदान की गईं ताकि वे छात्रों को सही समय पर अद्यतन जानकारी प्रदान कर सकें।

इस पूरे आयोजन में कोर्स स्क्वायर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की भूमिका अत्यंत उल्लेखनीय रही, जो अब लगातार तीसरे वर्ष अंजनेया यूनिवर्सिटी का अधिकृत सूचना एवं काउंसलिंग सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है। कोर्स स्क्वायर ने अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमित कोर्सों में मार्गदर्शनपूर्वक प्रवेश दिलवाया है, साथ ही पात्र विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी द्वारा अनुमोदित स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सफलता पाई है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोर्स स्क्वायर संस्थान, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) तथा अंजनेया यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित समस्त नियमों, मानकों व दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करता है। यह संस्था केवल उन्हीं गतिविधियों में संलग्न रहती है जिन्हें यूनिवर्सिटी की अधिकृत प्रक्रिया एवं स्वीकृति प्राप्त हो। किसी भी प्रकार की प्रवेश, मार्गदर्शन, काउंसलिंग अथवा जानकारी साझा करने की गतिविधियाँ, विश्वविद्यालय की स्वीकृत सीमा में ही संचालित होती हैं।

Advertisment

इस काउंसलिंग कार्यक्रम में कोर्स स्क्वायर के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिन्होंने न केवल जानकारी प्राप्त की बल्कि विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद भी किया।

See also  आरक्षक जीडी/ट्रेड के 10 नव-चयनित अभ्यर्थियों को एसपी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

वर्तमान में कोर्स स्क्वायर, न केवल छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक, बल्कि अन्य कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत बन चुका है। अंजनेया यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर संस्था ने गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व नियमबद्ध शिक्षण व काउंसलिंग का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!