Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अनेक यात्राएं, साथ गुजारे दिन, राजदूत की सवारी और 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियों पर जमकर हुई बात, संघर्ष के दिनों की यादें साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए जशपुर के अनेर सिंह…

लम्बे समय से सुनने की समस्या से ग्रसित थे अनेर सिंह, मुख्यमंत्री ने घर बुलाकर दिया श्रवण यंत्र, सुखद मुलाकात में दोनों हुए भावुक।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा। जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

See also  ग्राम पंचायत खोखरा में बेजाकब्जा की मची होड़,हंसागर तालाब के पार में बन रहा आवास,सरकारी जमीन और तालाब के पार में कैसे हुआ आवास पास,आखिर कौन हैं जिम्मेदार, जिम्मेदारों को जीवन दान क्यों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया।
इस दौरान श्री कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।

See also  भूजल के महत्व को समझे, करें भूजल स्तर बढ़ाने का कार्य - डॉ नायक, जिले में मनरेगा सहित विभिन्न विभागों से किया जा रहा जल संरक्षण का कार्य, जिला पंचायत सभाकक्ष में भूजल संबंधित सार्वजनिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!