Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: राशन कार्ड और धान खरीदी में अनियमितताओं पर हंगामा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में राशन कार्ड परिवर्तन और धान खरीदी में अनियमितता के मुद्दे गरमाए। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में APL से BPL में बदले गए राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए। खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

विधानसभा में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि 57 BPL कार्ड ऐसे लोगों को जारी कर दिए गए हैं, जो सक्षम हैं और उन्होंने कभी आवेदन भी नहीं दिया। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फर्जी कार्ड बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 2022 से 2025 तक किसी भी APL कार्ड को BPL में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो सरकार जांच कराएगी। मंत्री ने सदन में बेलतरा विधानसभा के संदेहास्पद राशन कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।

See also  150 किलोमीटर तक पीछा कर अकलतरा पुलिस ने पकड़ा फरार दुर्घटनाकारित ट्रक

धान खरीदी में अनियमितता का मामला गरमाया
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने स्वयं जाकर धान खरीदी केंद्रों की जांच की है और सरकार सदन को गुमराह कर रही है। महंत ने कहा, “विधायकों की समिति से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।” मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही है।

See also  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!