Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखो करोडो का दाव लगाने वाले आरोपी को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से 697000/- नगद किया गया बरामद…

विशेष पुलिस टीम द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा के मामले मे कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध किया गया प्रकरण दर्ज। आरोपियों द्वारा मोबाइल मे skyinplay.com का लिंक भेजकर अवैध सट्टा पट्टी खिलाने का किया जा रहा था काम। अवैध सट्टा के खिलाफ विशेष पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल, नोट गिनने की मशीन 01 नग कुल किमती 50000/- रुपये किया गया बरामद। मामले में शामिल मुख्य महिला आरोपी कों धारा 41 जा. फौ. का नोटिस देकर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही। अवैध ऑनलाइन सट्टा के मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश हैं जारी, जल्द ही सभी आरोपी प्रकरण मे होंगे गिरफ्तार।

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि  04 अप्रैल 24 को पुलिस पेट्रोलिंग टीम के दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मायापुर निवासी विकास सोनी नामक व्यक्ति द्वारा वर्तमान मे चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच गुजरात टाइटन्स व आरसीबी मैच के मध्य टी-20 मैच पर रुपये पैसे का दाव लगाकर लाखो करोडो का ऑनलाइन सट्टा खेला रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महामाया चौक के पास महामाया रोड अम्बिकापुर मे रेड कार्यवाही कर संदिग्ध युवक विकाश सोनी कों पकड़कर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा अपना नाम विकास सोनी उम्र 27 वर्ष साकिन मायापुर अम्बिकापुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताया कि वह एजेंट के रूप मे कार्य कर सट्टा प‌ट्टी के रकम को लोगों से इकट्ठा कर इस मामले के मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का काम करता है। मामले की मुख्य महिला आरोपी रागिनी बर्नवाल उम्र 36 वर्ष साकिन दरिमा मोड़ अम्बिकापुर कों धारा 41 जा. फौ. का नोटिस देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,अन्य मुख्य आरोपी वर्तमान मे फरार है, आरोपियों क़े निशानदेही पर अभी तक कुल 697000/- रुपये नगद एवं 02 नग मोबाइल एवं नोट गिनने का मशीन 01 नग बरामद किया गया हैं।

See also  खरोरा मोजो मशरूम फैक्ट्री में बाल श्रमिक शोषण मामले पर अब तक चुप्पी! 47 दिन बाद भी FIR नहीं, सिस्टम पर उठे सवाल

मोबाइल में वाटसअप के माध्यम से स‌ट्टा प‌ट्टी खेलने हेतु लिंक भेजनें का काम इस मामले मे शामिल मुख्य आरोपियों द्वारा किया जाता था, आरोपी विकास सोनी द्वारा केवल हार जीत का रकम शहर में घूम-घूमकर इक‌ट्ठा करता था, मुख्य आरोपियों द्वारा व्हाट्सअप चैट से पैसा लेने एवं देने की सूचना दी जाती थी, मुख्य आरोपियों द्वारा आरोपी विकास सोनी कों skyinplay.com का लिंक भेजकर सट्टा पट्टी खिलाने का कार्य जाता था, जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 293/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6,7 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी विकास सोनी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, एवं मामले की अन्य आरोपिया रागिनी बर्नवाल कों धारा 41 जा. फौ. का नोटिस देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  जांजगीर चांपा की उपेक्षा बंद करो, बजट प्रावधानों की राशि स्वीकृत करो" लिखे नारे विधायक कार्यालय में लगा कर जता रहे विरोध....!

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक उपेंद्र सिंह, मंटू गुप्ता, अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, सुयश पैकरा, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!