Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रात्रि में युवक का रास्ता रोककर स्कूटी लूट कर फरार होने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की कार्यवाही…

0 थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों को रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ने में मिली सफलता
 
0 आरोपियों के पास से लुट की स्कूटी एवं घटना में प्रयुक्त रॉड, एक मोटर सायकल बरामद किया गया
 
जांजगीर-चांपा। रात्रि में युवक का रास्ता रोककर स्कूटी लूट कर फरार होने वाले दो आरोपियों को थाना मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी आदित्य पाटले निवासी भगवानपाली थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2 अक्टूबर 2025 को वह अपनी स्कूटी से शिवरीनारायण दशहरा और नवरात्रि मेला देखने आया था जो स्कूटी से अपने घर जा रहा था। रात्रि करीबन 11.30 बजे कोसा मेन रोड पर पहुंचा, तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर स्कूटी को लूट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए और मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 317/25 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों रायपुर तरफ होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी राहुल उर्फ पुष्पराज गुप्ता उम्र 20 वर्ष
एवं पिंटू उर्फ विशाल सिदार उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी कोसा थाना मुलमुला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरी. पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, प्र.आर. बलबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ACB की गिरफ्त में रिश्वतखोर पटवारी और सहायक….एक लाख की रिश्वत लेने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारी को नहीं आई शर्म…लगातार कार्यवाही होने के बाद भी नहीं आ रहा सुधार…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!