Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

चोरों के हौसलें बुलंद लोहे से भरे ट्रक को लेकर रफूचक्कर हुए चोर, CCTV में कैद हुआ मंजर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। चोरों के हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे सुनसान इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़कों और पुलिस चौकियों के पास भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के भनपुरी चौक के पास स्थित झाबक पेट्रोल पंप का है, जहां चोरों ने पुलिस चौकी के पास से 20 लाख रुपये कीमत का लोहे से भरा ट्रक चोरी कर लिया।

चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रक का ताला खोला और उसे स्टार्ट करके मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। गुढ़ियारी थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

See also  प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही सतत प्रगतिरत... “कोई मतदाता न छूटे‘‘... Voter Helpline App एवं Voter Service Portel पर ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!